लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

 विश्व महिला दिवस पर रीवा में जनजातीय आनंद उत्सव, कला और संस्कृति का संगम 

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Updated on:

---Advertisement---

रीवा। विश्व महिला दिवस पर रीवा के कृष्णा राजकपूर ऑडिटोरियम में जनजातीय आनंद उत्सव का आयोजन किया गया। समारोह में मणिका पाण्डेय और कल्याणी मिश्रा ने बघेली लोकगीतों के माध्यम से मनोहारी प्रस्तुति दी। नर्मदापुरम की कलाकार अपर्णा सराठे द्वारा कथक नृत्य प्रस्तुत किया गया। छतरपुर से आई बुंदेली लोक कलाकारों ने बुंदेली गीतों से सब का मन मोह लिया। समारोह में मालवी लोकगीत भी प्रस्तुत किये गए।

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने सभी कलाकारों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि विंध्य सदैव कला और संस्कृति की प्रतिभाओं से समृद्ध रहा है। नए कलाकारों को देखकर यह सहज ही अनुभूति हो रही है कि विंध्य का भविष्य कला और संस्कृति की प्रतिभाओं से सदैव समृद्ध रहेगा ।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment