लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

सोनभद्र-: ओबरा में राहगीरों के लिए प्याऊ का हुआ उद्घाटन

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

सोनभद्र ब्यूरो कार्यालय

सोनभद्र। स्थानीय सुदामा पाठक तिराहे पर मंगलवार को राम मंदिर समिति के सचिव नीलकांत तिवारी के नेतृत्व में राहगीरो के लिए प्याऊ का उद्घाटन किया गया। इस दौरान वार्ड नंबर 7 के सभासद अमित गुप्ता ने कहा कि भीषण गर्मी के मद्देनजर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी राहगीरों को पेयजल व्यवस्था के लिए घड़े का ठंडा पानी रखकर दिनों रात सुविधा उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि कोई भी राहगीर पेयजल के अभाव में आहत न हो। चिलचिलाती धूप में समुचित जलापूर्ति करना अहम कार्य है, प्यास की वजह से कोई भी नागरिक असहज या हताश की स्थितियों को न झेले। बताते चलें कि इस चौराहे पर हर रोज हजारों लोगों का आवागमन रहता है इसलिए नियमित जलापूर्ति कराकर जन सहयोग किया जा रहा है ताकि राहगीरों को प्यास से जूझना न पड़े।इस अवसर डॉ. शिवम द्विवेदी, रिंकू, परवेज अहमद, सूरज, राजू चौरसिया मौजूद रहे।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment