म्योरपुर/ राजाराम
सोनभद्र। स्थानिय म्योरपुर ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गढ़िया में 25 दिनों से अंधेरा ही अंधेरा छाया हुआ है जहां लोगों ने बताया कि हम ग्राम गढ़िया के निवासी हैं ग्राम गढ़िया के दलित बस्ती का ट्रांसफार्मर 25 दिनों से खराब पड़ा हुआ है वही खराब होने का कारण है आकाशीय बिजली के चपेट में आ जाने से पूरी तरह से ट्रांसफार्मर खराब हो चुका है जिससे गढ़िया गांव के लोग अंधेरे का सामना कर रहे हैं जबकि इस समय बरसात का मौसम है सायं काल अधिकांश कीड़े मकोड़े निकालने का चांस होता है।

1912 पर काल करने के बाद भी नहीं हुई सुनवाई
जिससे किसी भी मनुष्य को हानि पहुंचा सकते हैं इस संबंध में लोगों ने 1912 पर कॉल करके अवगत करा दिया है जबकि 1912 पर कॉल करने के बाद 48 घंटे के बाद ट्रांसफार्मर उपलब्ध करा देना सरकार की प्राथमिकता है इसके बावजूद भी 25 दिन बीत जाने के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा सका है जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। वहीं विनोद कुमार ,गया प्रसाद, रामनारायण, राकेश, बजरंगी, जवाहर, रामधनी, रामपति, जानकारी देवी, रामलोचन, रामलाल, बेचन, भोला प्रसाद आदि क्षेत्र के लोगों ने तत्काल दूसरा ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली चालू कराए जाने की जिलाधिकारी से मांग किए हैं जिस गांव के लोग अंधेरा से उजाला में रह सके।












