लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

सोनभद्र-: संचारी रोगों से बचाव को लेकर मनबसा व करमडांड़ गांव में चलाया गया सफाई व जागरूकता अभियान

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

सोनभद्र ब्यूरो कार्यालय


• सफाईकर्मी संघ के नेतृत्व में 17 कर्मियों ने संभाली कमान, ग्रामीणों को किया जागरूक

रेणुकूट। झारोकला न्याय पंचायत अंतर्गत मनबसा और करमडांड़ गांव में गुरुवार को संचारी रोगों की रोकथाम को लेकर सफाई और जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। मानसून सीजन में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया और अन्य जलजनित बीमारियों से बचाव के उद्देश्य से यह विशेष अभियान शुरू किया गया। इस अभियान में न्याय पंचायत के सभी गांवों से आए सफाईकर्मियों ने भाग लिया, जिसमें कुल 17 कर्मी शामिल थे। इन कर्मियों ने सार्वजनिक स्थलों, गलियों, नालियों और हैंडपंप के आस-पास जमा कूड़ा-कचरा और झाड़ियाँ साफ कीं। कई स्थानों पर जलजमाव की स्थिति को देखते हुए घास-फूस और गंदगी को हटाया गया ताकि मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम की जा सके।

इस अभियान का नेतृत्व ब्लाक महामंत्री ने किया

अभियान का नेतृत्व सफाईकर्मी संघ के ब्लॉक महामंत्री अजय ओझा ने किया। उन्होंने बताया कि यह अभियान सिर्फ सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का भी उद्देश्य है। अभियान के दौरान करमडांड़ गांव के सफाईकर्मी शैलेन्द्र कनौजिया ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि संचारी रोगों से बचाव के लिए जरूरी है कि हम अपने घरों और आसपास के इलाकों को साफ-सुथरा रखें।

बरसात में मच्छरों का प्रकोप जारी

उन्होंने बताया कि बरसात के मौसम में मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है, जिससे बीमारियों का खतरा भी बढ़ता है। ऐसे में साफ-सफाई ही सबसे प्रभावी बचाव है। इस अवसर पर पंचम, शिव प्रसाद, हरिदेव सिंह, उमेश, अवधेश, श्रवण, अनीता, दिनेश, बृजमोहन, नवल किशोर सहित कई अन्य सफाईकर्मी और ग्रामीण भी मौजूद रहे। सफाईकर्मी संघ ने आगे भी इस तरह के नियमित अभियान चलाने का निर्णय लिया है ताकि पूरे पंचायत क्षेत्र में स्वच्छता और स्वास्थ्य का स्तर बेहतर हो सके।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment