लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

मध्यप्रदेश के सिंगरौली में भारतीय पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष बने विकास सिंह

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

सोनभद्र ब्यूरो कार्यालय

मध्यप्रदेश के कोषाध्यक्ष बने फणीभूषण शर्मा उर्फ पप्पू

    सोनभद्र। पत्रकारों की आवाज़ और अधिकारों की रक्षा हेतु सक्रिय भारतीय पत्रकार एसोसिएशन ने अपने संगठनात्मक विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए शुक्रवार को नवानगर मध्यप्रदेश में एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में भारतीय पत्रकार एसोसिएशन के संयोजक अखिलेश मिश्रा राष्ट्रीय सचिव किशन पाण्डेय व सोनभद्र के मीडिया प्रभारी मुन्ना ओझा मुख्य रूप से शामिल हुए। बैठक के दौरान संगठन का विस्तार करते हुए संगठन के संयोजक ने मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी वरिष्ठ पत्रकार विकास सिंह को दी तो वही फणीभूषण शर्मा उर्फ पप्पू शर्मा को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौपी। इस बैठक को संबोधित करते हुए। श्री मिश्रा जी ने कहा कि “भारतीय पत्रकार एसोसिएशन पत्रकारों के अधिकारों और सुरक्षा के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पत्रकारों पर किसी भी प्रकार का उत्पीड़न या दमन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा हम सभी पत्रकार साथी कदम से कदम मिलाकार एक साथ चलने की बातें कही।

    नव-नियुक्त जिलाध्यक्ष विकाश सिंह को संगठन का जिम्मेदारी सौंपते हुएं कहां कि वे जिले में पत्रकारों के हित में कार्य करें, संगठन को मज़बूत बनाएं और क्षेत्रीय संवाददाताओं की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करें। बैठक के दौरान किशन पाण्डेय ने पत्रकारों को संगठन के नेतृत्व में भरोसा जताया और एकजुट होकर पत्रकार हितों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयास हम सब करेंगे और कहां कि भारतीय पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में पत्रकारों को संगठित कर एक मज़बूत मंच प्रदान करने की दिशा में तेज़ी से अग्रसर है।

    भारतीय पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रामाअश्रय राय सहित संगठन के उच्च पदाधिकारी नईम ग़ाज़ीपुरी अजय जौहरी लल्लन गुप्ता जी.के.मदान, सर्वेश राय अमिताभ मिश्रा किशन पाण्डेय नकुल तालिब अंसारी सहित अन्य लोगों ने कुशीनगर जिलाध्यक्ष चन्द्र भूषण चौबे ने मध्यप्रदेश जिलाध्यक्ष को दी बधाई।

    Follow On Telegram
    kishan Pandey (Editor)

    kishan Pandey (Editor)

    किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

    ---Advertisement---

    Leave a Comment