लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

प्रतापगढ़-: दिव्यांग बच्चों के लिए समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत लगाया गया मापन कैंप

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

प्रतापगढ़ ब्यूरो कार्यालय


प्रतापगढ़। ब्लॉक संसाधन केंद्र बाबा बेलखर नाथ धाम प्रतापगढ़ में दिव्यांग बच्चों के लिए समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत विभिन्न उपकरण हेतु मापन कैम्प का आयोजन किया गया जिसमें विकास खण्ड बाबा बेलखर नाथ धाम के अतिरिक्त मंगरौरा , पट्टी , शिवगढ़ ,सदर तथा नगरक्षेत्र के कुल 115 दिव्यांग बच्चों ने प्रतिभाग किया। जिसमें 79 दिव्यांग बच्चों को उपकरण के लिए चिन्हित किया गया।


उक्त कैम्प खंड शिक्षा अधिकारी बृजेंद्र स्वरूप निगम एवं जिला समन्वयक समेकित शिक्षा शालिनी मिश्रा के निर्देशन में महेंद्र पटेल , मुकुल वर्मा , पुष्पा पाण्डेय , रामसूरत यादव , सुप्रिया सिंह , संगीता देवी , हनुमत दयाल मिश्रा , संदीप सरोज इत्यादि विशेष शिक्षकों के सहयोग से सकुशल संपन्न हुआ।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment