किशन पाण्डेय/सोनभद्र
सोनभद्र। स्थानीय रेणुकूट चौकी क्षेत्र अंतर्गत हिंडाल्को पेट्रोल पंप के सामने स्थित कम्पोजिट शराब व बियर की दुकान से लाखों की चोरी का मामला प्रकाश में आया है। बताते चलें की जब सुबह दुकानदार ताला खोला तो सामने छत टूटा देखते ही ही उसके होश उड़ गये और देखते ही देखते आस-पास हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार दुकानदार सुबह जब सटर उठाया तो छत के रास्ते सिंटा हटाते हुए प्लाई की छत को तोड़कर चोर नगदी पैसे सहित शराब की दुकान पर हाथ साफ करते हुए नौ दो ग्यारह हो गये।

दुकान दार ने बताया की चोरी ने लाखों रूपये के उपर पैसे सहित माल को चोरी कर लिया है। तत्काल यह सूचना स्थानिय पुलिस को दी गयी। बता दें कि ठंड का मौसम अब बढने लगा है और इसी का फायदा उठाते हुए चोर पुलिस को बड़ी चुनौती दे डाली अब देखना है की पुलिस कहां तक इस मामले में पहुंचती है।










