लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

सोनभद्र-: ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का नहीं किया जा रहा है पेंटिंग, 20 साल बाद भी कार्य अधूरा

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

राजाराम/ म्योरपुर

सोनभद्र। म्योरपुर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग बने 20 साल बीत गए जब की शुरुआत में सोलींग गिट्टी बिछाकर पेंटिंग भी किया गया था लेकिन इतने सालों के बाद भी दोबारा कभी पेंटिंग नहीं किया गया आज की यह स्थिति है कि सोलिंग उखाड़ कर बिखर गए हैं बता दें आपको की म्योरपुर से खन्ता जाने वाले रोड के ठीक बगल में हरदी मोड़ के पास बने रोड जो हरदी मोड़ से बेलडाड़र व तेनुडोढ़ा तक जाता है जो कि पहले पेंटिंग किया गया था (2)दूसरा हरदी मोड़ से घघिया छठ घाट तक रोड पहले बनाया गया था इन रोडो का अब इतना बुरा हाल है कि अब कि सोलिंग भी उखाड़ कर बिखर रहें हैं यहां तक की छठ के समय छठ व्रतियों को छठ पूजा के समय आने जाने की कई सालों से बहुत दिक्कत हो रही है वही ग्राम पानी के भूतपूर्व प्रधान झब्बू ला ने बताया कि जब भी छठ पूजा आता है तो व्रतियो लोग कुछ दंडवत कुछ लोग लेटकर छठ घाट तक जो जैसा मंगत मांगा होता है वैसे जाना पड़ता है। और उन्होंने यह भी बताया बताया कि इसी रोड के ठीक बगल से होकर पिकनिक स्पॉट खंता जाता है और इसी रोड पर आलाधिकारी भी दौड़ते रहते हैं लेकिन इस पर किसी अधिकारी का विशेष ध्यान आज तक नहीं पड़ा जो कि आज रोडों की दुर्दशा काफी खराब हो चुकी है। वही आपको बता दें कि म्योरपुर ब्लाक के ठीक बगल से कुंडाडीह तक कई साल पहले सोलिंग बिछाकर पेंटिंग किया गया था। लेकिन आज सोलिंग गिट्टी उखड़ कर बिखर गया है लेकिन किसी अधिकारी ने विशेष ध्यान नहीं दिया कि इसको फिर से पेंटिंग कराया जाए या इस रोड को दुरुस्तीकरण कराया जाए जिससे लोगों को आवागमन में सही हो।

इसी तरह से ग्राम रासपहरी चटनिया बंधी से डैनिया पहरी तक शुरुआत में ही गिट्टी सोलिंग बिछाकर छोड़ दिया गया जिसमें आज तक दोबारा कभी पेंटिंग नहीं किया गया और इसी तरह से सोलिंगा गिट्टी बिखर कर उखड़ गया है जिसमें लोगों को आने जाने में दिक्कत की सामना करना पड़ता है जबकि इस रोड का लिखित सूचना व पेपर में भी कई बार निकाला जा चुका है इसके बावजूद भी आला अधिकारी ग्रामीण क्षेत्र के रोड पर कोई विशेष ध्यान नहीं दिया जा रहा है क्षेत्र के लोगों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्र के रोड़ों को तत्काल दुरुस्तीकारण व सही रूप दिया जाए जिससे ग्रामीणों लोगो के आवागमन के लिए सही हो सके। इसी तरह से कई गांव का रोड सही नहीं है जिसमें ग्रामीण नाराज है। वहीं ग्रामीण विजय लाल, सहदेव, रामफल, वीरेंद्र, बल्ले पनिका, राजेंद्र प्रसाद, अशोक कुमार, राजकरण, श्याम कारण, आदि लोगों ने तत्काल जिला अधिकारी से ग्रामीण क्षेत्रों में बने रोडो को दुरूस्तीकरण कराए जाने की मांग किए हैं।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment