लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

सोनभद्र-: अवैध गांजा विक्री के वांछित आरोपी सहित 5 शराबखोरी में लिप्त अभियुक्त गिरफ्तार

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

किशन पाण्डेय/सोनभद्र

रेणुकूट। स्थानिय थाना पिपरी पुलिस ने बुधवार को अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दो महत्वपूर्ण कार्रवाइयाँ कीं। पहली कार्रवाई में पुलिस ने अवैध गांजा विक्री के मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया, वहीं दूसरी कार्रवाई में सार्वजनिक स्थल पर शराब पीने–पिलाने में संलिप्त पाँच अभियुक्तों को पकड़कर न्यायालय भेजा गया। पहले मामले में थाना पिपरी पर पंजीकृत एक एनडीपीएस एक्ट मामले में वांछित अभियुक्त राजेश पाण्डेय पुत्र जनार्दन पाण्डेय, हाल पता समता भवन पद्मिनी होटल के सामने पटेल नगर मुर्धवा, मूल निवासी ग्राम सराय, थाना पँवारा, जनपद जौनपुर को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।

पिपरी पुलिस ने की कार्यवाही

अभियुक्त के विरुद्ध पहले भी एनडीपीएस एक्ट में एक मुकदमा पंजीकृत है। दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने सार्वजनिक स्थल पर शराब पीने और पिलाने के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया, जिसके दौरान पाँच व्यक्तियों को शांति भंग की आशंका के तहत धारा 170/126/135 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में शम्भूनाथ यादव निवासी रेनुकूट, बनारसी प्रसाद गोंड व नन्द कुमार निवासी अनपरा, पंकज कुमार सिंह व भक्ति दास निवासी हिण्डालको कॉलोनी शामिल हैं। सभी को आवश्यक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय प्रेषित किया गया।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment