लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

सोनभद्र-: रिहंद बांध पिपरी के पास ट्रक चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ट्रक स्टार्ट हालत में मिला

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

किशन पाण्डेय/सोनभद्र

रेणुकूट। पिपरी थाना क्षेत्र अंतर्गत रिहंद बांध के समीप बुधवार की रात एक ट्रक चालक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार लगभग रात 8 बजे ओरिएंट केमिकल कंपनी से माल लोड कर 45 वर्षीय रामअवध यादव पुत्र भगवान यादव, निवासी बलिया, अपने साथी मोहित पाल के साथ नेपाल के लिए निकले थे। कंपनी से कुछ दूरी आगे बढ़ने पर मोहित पाल रामअवध यादव से आगे निकल गया। वह राधा कृष्णा मंदिर के पास खड़ा होकर रामअवध का इंतजार करता रहा, लेकिन देर रात तक कोई संपर्क नहीं हो सका। सुबह जब मोहित पाल कुछ लोगों के साथ बाइक से खोजबीन करने निकला तो उसने देखा कि सड़क किनारे ट्रक खड़ा है।

मौके पर पहुंची पिपरी पुलिस, मिला ट्रक स्टार्ट व लाइटें जली

ट्रक स्टार्ट था और उसकी लाइटें भी जल रही थीं। ट्रक के केबिन में झांकने पर रामअवध यादव स्टेयरिंग सीट पर मृत अवस्था में मिला। घटना की सूचना तत्काल 112 नंबर पर दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव और ट्रक को कब्जे में ले लिया। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है और शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। परिजनों के आने के बाद आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस और स्थानीय लोगों के अनुसार प्रथम दृष्टया किसी अप्रिय घटना के लक्षण नहीं मिले हैं। हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका जताई जा रही है।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment