उदय चन्द गुर्जर/बीजपुर
बीजपुर/सोनभद्र। विकाश खण्ड म्योरपुर अंतर्गत क्षेत्र ग्राम पंचायत पिण्डारी में कल दिनांक 12/12/2025 शुक्रवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय पिण्डारी में कोई अध्यापक न आने के कारण विघायालय बंद पड़ा रहा बच्चे इधर उधर देख कर घर चले गए 4 अध्यापक हैं 4 अध्यापक में से 1 भी अध्यापक नहीं आएं थे चारो अध्यापक नदारद मिले जबकि अर्द्धावाशीक परीक्षा चल रहा है भानू प्रताप सिंह जी ने विरोध करते हुए कहा कि ऐसी दुर्दशा का जांच हो ग्राम प्रधान श्री रामसजीवन भारतीय व प्रदीप जा ने ABSA खण्ड शिक्षा अधिकारी सुनील प्रजापति से कर जानकारी लिए तो खण्ड शिक्षा अधिकारी का कहना है कि 4 अध्यापको का सैलरी काटी जाएगी जांच होगा किस कारण 4 अध्यापक विघालय क्यों नहीं गए बहरहाल कक्षा 6 से 8 तक बच्चों का परिक्षा भी चल रहा है।

शिक्षक बच्चों भविष्य के साथ खेलवाड कर रहे बच्चों का भविष्य अंधकार की ओर ले जा रहा है एक तरफ सरकार का पहल सर्व शिक्षा अभियान तो दूसरी तरफ शिक्षको ने किया स्कूल बंद अभियान ग्रामीणों ने उच्च अधिकारी से बात जांच की मांग की है।











