लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

सोनभद्र-: चोपन बस स्टैंड पर आवारा पशुओं का जमावड़ा, यात्री हो रहे बेहाल

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

संजय चेतन/चोपन


चोपन (सोनभद्र)। स्थानीय बस स्टैंड इन दिनों यात्रियों के लिए सुविधा के बजाय दुविधा का केंद्र बना हुआ है। बस स्टैंड पर बड़ी संख्या में आवारा पशुओं (गाय, सांड और कुत्तों) के डेरा जमा लेने से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है स्टैंड पर सांडों के आपस में लड़ने से अक्सर भगदड़ मच जाती है, जिससे बुजुर्गों और बच्चों के चोटिल होने का डर बना रहता है। पशुओं द्वारा फैलाई गई गंदगी के कारण पूरे परिसर में भीषण दुर्गंध व्याप्त है बसें खड़ी होने वाली जगह पर पशुओं के बैठे रहने से चालकों को बस पार्क करने में दिक्कत होती है, जिससे जाम की स्थिति बन जाती है।


बस का इंतजार कर रहे यात्री रमेश कुमार ने बताया, “यहां बैठने की जगह नहीं है क्योंकि हर तरफ आवारा कुत्ते और गायें मौजूद हैं। प्रशासन को बार-बार शिकायत करने के बाद भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।” महिला यात्रियों का कहना है कि सामान की सुरक्षा और पशुओं के हमले के डर से सड़क पर खड़े होकर बस का इंतजार करने को मजबूर हैं।


स्थानीय लोगों का आरोप है किआदर्श नगर पंचायत चोपन और परिवहन विभाग इस समस्या को मध्य नजर देखते हुए इन पशुओं को गौ शाला या किसी सुरक्षित स्थान पर नहीं भेजा गया, तो किसी बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता।।।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment