लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

सोनभद्र-: ट्रक ने कुरियर वाहन को मारी टक्कर दो हुए घायल

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

राजाराम/म्योरपुर

सोनभद्र। म्योरपुर थाना क्षेत्र के रन टोला गांव के पास बीजपुर मुर्धवा मार्ग पर शनिवार की देर रात में ट्रक ने कुरियर वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो कोरियर ब्वांय गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में रेणुकूट निवासी राजू चौहान 35 वर्ष और शुभम 28 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची घायलों को सीएचसी म्योरपुर ले जाया गया जहां उपस्थित डॉक्टर धर्मराज सिंह प्राथमिक उपचार किया दोनों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया दोनों युवक कोरियर ब्वांय का काम करते थे शनिवार को शाम बीजपुर से रेणुकूट को लौट रहे थे।

जहां रन टोला गांव के पास उनका वाहन एक अन्य गाड़ी को ओवरटेक कर रहा था तभी सामने से आ रहे ट्रक से सीधे भिड़ंत हो गई हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित फरार हो गया वहीं चिकित्सक डॉक्टर धर्मराज सिंह ने बताया दोनों घायलों के पैर और सिर में गंभीर चोटे आई है।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment