लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

सोनभद्र-: रेणुकूट में मना 77वां गणतंत्र दिवस, बिड़ला कार्बन व आदित्य बिड़ला विद्या मंदिर में हुआ भव्य आयोजन

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

किशन पाण्डेय/सोनभद्र

रेणुकूट। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर में स्थित निजी औद्योगिक प्रतिष्ठान बिड़ला कार्बन के प्लांट परिसर तथा कंपनी के सीएसआर द्वारा संचालित आदित्य बिड़ला विद्या मंदिर कोड़री स्कूल में बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रध्वज फहराकर संविधान और लोकतंत्र के प्रति श्रद्धा व्यक्त की गई। बिड़ला कार्बन के प्लांट परिसर में ध्वजारोहण कंपनी के यूनिट हेड शिवशंकर सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित करते हुए देश की “विविधता में एकता” की भावना पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारत अनेक भाषाओं, संस्कृतियों और परंपराओं का संगम है और यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। साथ ही उन्होंने “विकसित भारत” की परिकल्पना पर चर्चा करते हुए सभी से राष्ट्र निर्माण में अपनी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।

कंपनी के सीएसआर के अंतर्गत संचालित आदित्य बिड़ला विद्या मंदिर, कोड़री में भी गणतंत्र दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर में निवेदिता मुखर्जी के नेतृत्व में ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद राष्ट्रगान और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति हुई, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति से ओतप्रोत हो गया। कार्यक्रम में रमेश पांडेय, जीवन सिंह बोरा, अपर्णा पांडे सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं तथा आसपास के ग्रामीण और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने तिरंगे को सलामी दी और संविधान के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
समारोह के अंत में मिठाइयों का वितरण किया गया तथा उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। पूरे नगर में देशभक्ति और उल्लास का माहौल देखने को मिला।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment