लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

सोनभद्र-: रेणुकूट शिव बारात में जमकर नाचे भूत-पिशाच, पूरा बाजार हुआ भक्तिमय

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

किशन पाण्डेय/सोनभद्र

– चौराहे पर लगा शिव जी की मूर्ति बना आकर्षण का केंद्र

    रेणुकूट(सोनभद्र)। महाशिवरात्रि के अवसर पर नगर में रविवार को पूर्वांचल श्रीराम सेना एवं शिवभक्तगण समूह द्वारा शिवबारात धूमधाम से निकाली गयी। बताते चलें की यह शिव बारात खाड़पाथर से निकली बारात रेणुकूट मुख्य बाजार होते हुए पिपरी तक गयी। बारात में शामिल लोग बैंड बाजे और डीजे की धुन पर नाचते और झूमते रहे। खाड़पाथर स्थित शिव मंदिर से शुरू हुआ जुलूस मुर्धवा मोड पर पहुंचा जहां भगवान शिव की पूजा की गई। बारात में सबसे आगे आतिशबाजी करते हुए लोग चल रहे थे।

    इसके बाद सबसे आगे भगवान शंकर का रथ चल रहा था। उसके पीछे भगवान शिव की तीन मूर्तियों की झांकियां चल रही थी। बारात में एक खुले ट्रेलर पर तांडव करते हुए कलाकारों की लाइव झांकी भी रही। बारात में तमाम लोग भूत-प्रेत, पिशाच समेत तमाम अन्य रूप धारण कर नाचते गाते चल रहे थे। पूरे रास्ते अबीर और फूलों की बरसात भी जुलूस पर होती रही। हर हर महादेव एवं जय श्रीराम के नारे से पूरा नगर गूंज उठा। तीन दिन पहले ही जहां नगर के घरों को 25 हजार भगवा रंग के झंडों से पाट दिया गया था वहीं बारात में जमकर आतिशबाजी भी की गई। जगह-जगह बारातियों को रोक कर नाश्ता और जलपान भी कराया गया।

    मुख्य मार्ग के किनारे स्थित पटरियों पर व भवनों की छतों पर से हजारों लोगों ने जुलूस को देखा यह जुलूस दोपहर 3 बजे खाड़पाथर से निकल कर देर शाम पिपरी चौराहे पर पँहुंचा। जहां पर शिव विवाह एवं भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इसी कड़ी में हिण्डाल्को रेणुकूट परिसर के मिताली क्लब शिव मंदिर से भी शिव बारात निकाली गयी जिसका उद्घाटन हिण्डाल्को के कलस्टर हेड जसबीर सिंह ने किया।

    यह बारात हिण्डाल्को से घुमाते हुए पुन: मंदिर पर पहुंचा। इस दिन सुबह से ही प्रशासन ने रेलवे स्टेशन से लेकर खाड़पाथर मोड़ तक सड़क पर पानी का छिड़काव भी कराया। इस दौरान प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। पिपरी सर्किल के क्षेत्राधिकारी हर्ष पाण्डेय, पिपरी के प्रभारी निरीक्षक प्रणय प्रसून श्रीवास्तव व चौकी प्रभारी संजय सिंह दल बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिवभक्त मौजूद रहे।

    Follow On Telegram
    kishan Pandey (Editor)

    kishan Pandey (Editor)

    किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

    ---Advertisement---

    Leave a Comment