सोनभद्र ब्यूरो कार्यालय
रेणुकूट। स्थानीय रेणुकूट क्षेत्र में जाम के झाम से बचने के लिए व आये दिन हो रहे दुर्घटना से निजात पाने के अथक व सुंदर प्रयास नगरपंचायत रेणुकूट के द्वारा किया गया।

बताते चले कि नगर पंचायत क्षेत्र रेणुकूट में विगत काफी दिनों से व्याप्त पटरी की समस्या उसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती थी जिसको देखते हुए यह समस्या समाप्त करने के लिए नगर पंचायत द्वारा वी मार्ट के पास स्थित पुलिया से खाड़पाथर मोड तक सड़क के दोनों तरफ स्टोन कट पत्थर लगाने के कार्य का शुक्रवार को भूमि पूजन कर शुभारंभ कराया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार संजीव गोड़ , भाजपा जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, श्याम सिंह पूर्व विधान परिषद सदस्य , पंकज पटेल पूर्व ब्लाक प्रमुख रॉबर्ट्सगंज सहित छवि शाह मंडल अध्यक्ष भाजपा , चंद्र प्रकाश जैन , राकेश पांडेय, आशीष मिश्रा , राम भगत , उमेश ओझा तथा सभी सम्मानित सदस्य नगर पंचायत रेनुकूट व अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।










