म्योरपुर /राजाराम
सोनभद। म्योरपुर क्षेत्र में शनिवार को हर्ष उल्लास के साथ ईद का पर्व मनाया गया वहीं म्योरपुर सहित किरवानी, कंचन इत्यादि जगहों पर ईद के पर्व पर लोगों ने अकीदत के साथ मनाया गया जहां सुबह से ही मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा करने के लिए मुस्लिम बंधुओं की भीड़ उम्र पड़ी ईद-उल- फितरत की नमाज के बाद नमाजियों ने अल्लाह से देश की नमन चैन और खुशहाली की दुआ मांगी।

नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। बच्चों में खास उत्साह देखने को मिला जहां पर लोगों ने नए कपड़े पहन कर ईदी पाने को लेकर खुश नजर आए घरों में सेवई , शिरखुरमा विभिन्न पकवान बनाए गए और लोगों ने एक दूसरे के घर जाकर खुशियां बाटी। इस मौके पर क्षेत्र में आपसी भाईचारे और सौहार्द का माहौल देखने को मिला तथा विभिन्न समुदाय के लोगों ने नेवी एक दूसरे को ईद की बधाई दी। जिसमें सामाजिक एकता और सद्भाव का संदेश प्रतीक प्रसारित हुआ जहां लोगों में एकता की भावना दिखाई दी।










