म्योरपुर /राजाराम
सोनभद्र। म्योरपुर थाना क्षेत्र के बीजपुर मुर्दुवा मार्ग पर रात्री 8:00 बजे की घटना है जिसमें दो भाई के आमने-सामने टक्कर हो गई और पांच लोग घायल हो गए जिसमें एक की गलत गंभीर है। जानकारी के अनुसार म्योरपुर पतेरी टोला निवासी शैलेश 17 वर्ष, संतोष 20 वर्ष, बभनडिहां को निवासी चंद्रशेखर आजाद घायल हुए हैं वहीं दूसरी बाइक सवार घाघरी निवासी ओमकार 22 वर्ष, राकेश गुप्ता 22 वर्ष चोटिल हो गए हैं।

हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों की सहायता से तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर पहुंचाया गया जहां मौजूद चिकित्सक डॉक्टर धर्मराज मौर्य ने उनका उपचार किया। और गंभीर रूप से घायल चंद्रशेखर आजाद को बेहतर इलाज हेतु जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया जबकि शेष घायलों का उपचार कर उन्हें घर वापस भेज दिया गया।











