लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य

रिहंद जलाशय में डूबने से युवक की मौत, 12 घंटे बाद भी नहीं पहुंची रेस्क्यू टीम

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

उदय चंद गुर्जर/बीजपुर

सोनभद्र/बीजपुर: बीजपुर थाना क्षेत्र के सिरसोती गांव के पास रविवार रात रिहंद जलाशय में मछली पकड़ने गए 30 वर्षीय कामेश्वर सिंह की डूबने से मौत हो गई। मृतक कामेश्वर सिंह, राम लक्षण के पुत्र थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रविवार रात करीब 10 बजे कामेश्वर अपने साथियों के साथ जलाशय में मछली पकड़ने गया था। इसी दौरान पानी में पैर धंस जाने से वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। साथियों के शोर मचाने पर लोग मौके पर जुटे, लेकिन तब तक कामेश्वर लापता हो चुका था। ग्रामीणों का आरोप है कि घटना की सूचना देने के 12 घंटे बाद तक कोई रेस्क्यू टीम मौके पर नहीं पहुंची। प्रशासन की लापरवाही से नाराज ग्रामीणों ने खुद ही खोजबीन शुरू कर दी। ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए।

बाद में स्थानीय गोताखोरों की मदद से जलाशय से कामेश्वर सिंह का शव बरामद किया गया। बीजपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment