लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

मिशन शक्ति 5.0 : हॉटस्पॉट और संत कीनाराम स्कूल में चला जागरूकता अभियान

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

संजय चेतन चोपन

सोनभद्र 12 अगस्त 2026। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन को लेकर जिलाधिकारी महोदय के निर्देशन में महिला कल्याण विभाग द्वारा बुधवार को मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम एवं औचक चेकिंग अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान टीम द्वारा राबर्ट्सगंज क्षेत्र के रेलवे स्टेशन, रोडवेज, मंदिर एवं प्रमुख चौराहों पर आमजन को जागरूक किया गया। इस अवसर पर बताया गया कि संकट में फंसी महिला या भटका हुआ बच्चा मिलने पर तत्काल आपातकालीन सेवा-112, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 एवं महिला हेल्पलाइन-181 पर सूचना दें। इन हेल्पलाइन नंबरों के माध्यम से सुरक्षित स्थान, पुलिस सहायता, चिकित्सा, शेल्टर होम एवं कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाती है।

इसी क्रम में संत कीनाराम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, राबर्ट्सगंज में छात्र-छात्राओं के साथ विशेष जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में मिशन शक्ति, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, PCPNDT अधिनियम की जानकारी के साथ-साथ वन स्टॉप सेंटर, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना एवं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के लाभों के बारे में विस्तार से बताया गया। छात्र-छात्राओं को महिला एवं बालिकाओं के अधिकारों, सुरक्षित व्यवहार एवं आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित रहे

चाइल्ड हेल्पलाइन के जिला समन्वयक श्री मुकेश कुमार सिंह, वन स्टॉप सेंटर प्रबंधक दीपिका सिंह, काउंसलर रेनू, साधना मिश्रा, ससुधा गिरी, सीमा शर्मा, श्री सत्यम चौरसिया, श्री नागेंद्र तथा हब फॉर इम्पावरमेंट टीम, वन स्टॉप सेंटर टीम एवं चाइल्डलाइन टीम के सदस्य।विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों में सुरक्षा एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना का विकास होता है।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment