लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

वारंटी की तलाश में दबिश, घर से पकड़ा गया वांछित आरोपी

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

रामप्रवेश गुप्ता/बीजपुर

बीजपुर (सोनभद्र)। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बीजपुर पुलिस ने शनिवार को वसूली वारंट से संबंधित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

थानाध्यक्ष बीजपुर राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में उपनिरीक्षक दीनानाथ राम पुलिस टीम के साथ संदिग्ध व्यक्तियों एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश में क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान प्रकीर्ण वाद संख्या 568/2024, धारा 147 बीएनएसएस, थाना बभनी से संबंधित वसूली वारंट के अभियुक्त ताज मुहम्मद उर्फ जालिम खां (35) पुत्र शकीर खां, निवासी ग्राम जरहां, टोला राजो, थाना बीजपुर को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध जारी वसूली वारंट दिखाते हुए उसे गिरफ्तारी का कारण बताया गया और शनिवार सुबह उसे हिरासत में लिया गया। गिरफ्तारी की सूचना मौके पर मौजूद उसके परिजनों को भी दी गई। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान सर्वोच्च न्यायालय एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक कार्रवाई के बाद प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र के समक्ष पेश करने के लिए भेजा गया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दीनानाथ राम एवं कांस्टेबल कृष्ण कुमार गुप्ता शामिल रहे।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment