लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

जिलाधिकारी के निर्देश पर दो सदस्यीय जांच टीम गठित, मौके पर पहुंचकर जांच शुरू

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

निजी अस्पतालों में महिला एवं बच्ची की मृत्यु के प्रकरणों की जांच तेज, अभिलेख किए गए सील एवं चिकित्सक का बयान दर्ज

सोनभद्र। निजी अस्पतालों में उपचार के दौरान एक महिला एवं एक बच्ची की मृत्यु तथा परिजनों द्वारा उपचार में लापरवाही के लगाए गए आरोपों से संबंधित प्रकाशित समाचारों का जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ ने संज्ञान लेते हुए दोनों प्रकरणों की जांच के लिए दो सदस्यीय जांच टीम गठित की है। जांच टीम में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) एवं मुख्य चिकित्साधिकारी को शामिल किया गया है। टीम को दोनों प्रकरणों की जांच कर दो दिवस के भीतर स्पष्ट आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में आज अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) एवं मुख्य चिकित्साधिकारी ने घोरावल स्थित नेशनल हॉस्पिटल, धर्मशाला रोड पहुंचकर बच्ची की मृत्यु से संबंधित प्रकरण की मौके पर जांच शुरू की। अधिकारियों द्वारा अस्पताल में उपलब्ध उपचार संबंधी अभिलेखों एवं अन्य संबंधित दस्तावेजों का परीक्षण किया गया। आवश्यक अभिलेखों को सुरक्षित रखने के दृष्टिगत रिकॉर्ड रूम को सील करने की कार्रवाई भी सुनिश्चित की गई।

जांच के दौरान अस्पताल में उपस्थित संबंधित चिकित्सक का बयान दर्ज किया गया। उपचार से संबंधित अभिलेखों, दस्तावेजों एवं अन्य तथ्यों का परीक्षण किया जा रहा है।

महिला की मृत्यु से संबंधित प्रकरण में भी उपलब्ध तथ्यों एवं अभिलेखों के आधार पर जांच की कार्यवाही की जा रही है। दोनों प्रकरणों में जांच निष्पक्ष एवं तथ्यों के आधार पर की जा रही है। जांच कार्यवाही पूर्ण होने के उपरांत निर्धारित अवधि में स्पष्ट जांच आख्या जिलाधिकारी को प्रस्तुत की जाएगी।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment