लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का आयोजन, 3 दिन चलेगा उत्सव

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

रामप्रवेश गुप्ता बीजपुर

बीजपुर (सोनभद्र)। एनटीपीसी रिहंदनगर स्थित कर्मचारी कल्याण केंद्र (संगम) में गणेश चतुर्थी के अवसर पर सोमवार को भव्य गणेश पूजा का शुभारंभ हुआ। विधि-विधान से गणेश प्रतिमा की स्थापना के बाद आयोजित पूजन में एनटीपीसी के अधिकारी-कर्मचारी, महिला मंडल के सदस्य एवं स्थानीय श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता किया।

परियोजना प्रमुख एवं कार्यकारी निदेशक संजय असाटी तथा महिला मंडल की अध्यक्षा नीलू असाटी ने पूजा-अर्चना किया। यजमान के रूप में महाप्रबंधक (ओएंडएम) प्रणय कुमार नायक एवं उनकी पत्नी वर्तिका महिला मंडल की उपाध्यक्षा रश्मि मोहंती शामिल रहीं। पंडित रामजी द्विवेदी के मंत्रोच्चार से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा।

आरती में महाप्रबंधक (मेंटिनेंस) हेमेश कुमार वार्ष्णेय, पूजा समिति अध्यक्ष एनएस कोरंगा, महासचिव विजेंद्र कुमार मीना, मानव संसाधन प्रमुख राजेश बोईपाई, योगेश त्रिपाठी सहित एनटीपीसी के अनेक अधिकारी कर्मचारी व श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से सुख-शांति, समृद्धि एवं उन्नति की कामना किया।
समिति के उपाध्यक्ष जीसी साहु ने बताया कि उत्सव तीन दिनों तक चलेगा। इस दौरान पूजन, आरती के साथ स्थानीय कलाकार उदय उपाध्याय, मिथिलेश शर्मा व पंकज कश्यप द्वारा भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए जाएंगे। 16 सितंबर की शाम ढोल-नगाड़ों के साथ गणेश प्रतिमा का विधि-विधान से विसर्जन किया जाएगा।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment