म्योरपुर (संवाददाता) राजाराम
सोनभद्र म्योरपुर क्षेत्र अंतर्गत कोटा के दुकानों पर इन दोनों चीनी जो आया है प्लास्टिक बोरियों में पैक होने के बावजूद भी भीगा हुआ एवं गिला चीनी मिल रहा है इसके बारे में जब कोटेदार से पूछा गया तो बताया गया कि वहीं से ही ऐसा आ रहा है जबकि यह एक बार की बात नहीं है कई बार इस तरह से चीनी गिला और भीगा हुआ मिलता है जिसका किसी पर कोई कार्रवाई नहीं होती बेचारे गरीब जैसा मिलता है वैसे लेकर चले जाते हैं जबकि सरकार को इस पर विशेष ध्यान देना चाहिए कि ऐसा क्यों होता है जबकि बोरियों में पैक होता है इसके बावजूद भी क्यों गीला हो जाता है। इस संबंध के क्षेत्र के लोगों ने सरकार से इस तरह से चिनी आने पर जांच करने की मांग की है कि भविष्य में कभी ऐसा चीनी गिला व भीगा हुआ न मिले।











