लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

एक माह से अधिक समय से टूटी पड़ी पुलिया, स्कूली बच्चों से लेकर मरीजों तक की बढ़ी परेशानी

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

उदय सिंह गुर्जर/जरहा

सोनभद्र/बीजपुर। सिरसोती ग्राम सभा के कोराड़ गांव में भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुई पुलिया का एक माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी निर्माण या मरम्मत कार्य शुरू नहीं होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि उक्त पुलिया एनटीपीसी रिहन्द द्वारा बनाई गई थी, जो बारिश के दौरान क्षतिग्रस्त होकर ढह गई।

पुलिया टूटने से स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और आम ग्रामीणों के आवागमन में दिक्कत हो रही है। वहीं सबसे बड़ी समस्या आपातकालीन स्थिति में मरीजों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने को लेकर बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रसव पीड़ा से जूझ रही महिलाओं, गंभीर मरीजों या किसी आकस्मिक स्थिति में एंबुलेंस के गांव तक पहुंचने में भी परेशानी हो सकती है। ऐसी स्थिति में मरीज को मुख्य मार्ग तक पहुंचाना ग्रामीणों के लिए बड़ी चुनौती बन जाता है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक पुलिया के अभाव में कई ग्रामीण अपनी बाइक को दूसरी तरफ खड़ी कर पैदल आवाजाही करने को मजबूर हैं। वैकल्पिक रास्ते से आवागमन करने पर खेत मालिक द्वारा रास्ते से जाने से मना किए जाने की बात भी ग्रामीणों ने कही है।

ग्रामीणों का कहना है कि जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ रहा है, लेकिन एक माह से अधिक समय बीतने के बाद भी पुलिया की मरम्मत को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

ग्रामीणों ने संबंधित विभाग एवं एनटीपीसी प्रबंधन से जल्द पुलिया का निर्माण अथवा मरम्मत कराकर आवागमन बहाल कराने की मांग की है, ताकि स्कूली बच्चों के साथ-साथ मरीजों और गर्भवती महिलाओं को भी समय पर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जा सके।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment