लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

पिपरी में एसडीएम न्यायालय की जर्जर छत की बल्ली-शीट भरभराकर गिरा, बाल-बाल बची जान

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

किशन पाण्डेय/सोनभद्र

• मुख्य मेज पर गिरी भारी लकड़ी की बल्ली और शीट, साप्ताहिक कोर्ट से एक दिन पहले हुई घटना ने उठाए सुरक्षा पर सवाल

रेणुकूट(सोनभद्र)। नगर पंचायत पिपरी स्थित उप जिलाधिकारी दुद्धी के न्यायालय कक्ष की जर्जर छत गुरुवार को अचानक भरभराकर गिर गई। छत में लगी भारी लकड़ी की बल्ली और शीट टूटकर सीधे न्यायालय की मुख्य मेज पर जा गिरी। गनीमत रही कि घटना के समय न्यायालय कक्ष में कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद न्यायालय भवन की जर्जर स्थिति को लेकर वादकारियों, अधिवक्ताओं और कर्मचारियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं।
पिपरी स्थित इस न्यायालय में प्रत्येक शुक्रवार को साप्ताहिक कोर्ट का संचालन होता है। इस दौरान बड़ी संख्या में वादकारी, अधिवक्ता और न्यायालय कर्मी न्यायालय पहुंचते हैं। ऐसे में साप्ताहिक कोर्ट से ठीक एक दिन पहले छत का हिस्सा गिरने की घटना ने भवन की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है। यदि घटना न्यायिक कार्य के दौरान हुई होती तो गंभीर हादसा हो सकता था।

बताया गया कि न्यायालय भवन की दयनीय स्थिति को देखते हुए कार्यालय उप जिलाधिकारी, दुद्धी की ओर से पूर्व में ही संबंधित स्तर पर पत्राचार कर भवन के जीर्णोद्धार और मरम्मत की मांग की जा चुकी है। सीएसआर निधि के माध्यम से न्यायालय संचालन कक्ष, पीठासीन अधिकारी कक्ष, अभिलेख कक्ष के साथ जनसामान्य एवं महिलाओं के लिए शौचालय सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का अनुरोध भी किया गया था।

छत का हिस्सा गिरने के बाद भवन की जर्जर हालत एक बार फिर सामने आ गई है। स्थानीय लोगों और अधिवक्ताओं का कहना है कि न्यायिक कार्य में आने वाले लोगों की सुरक्षा को देखते हुए भवन की तत्काल मरम्मत कराई जाए अथवा वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। इससे किसी संभावित अनहोनी को रोका जा सकेगा और न्यायिक कार्य भी सुरक्षित एवं सुचारू रूप से संचालित हो सकेगा।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment