• रासपहरी में 9 को स्टेज पूजा व 10 अक्टूबर से रामलीला प्रारंभ
• उपाध्यक्ष पद पर कमलेश, अशोक मौर्या, सुदामा प्रजापति बनाए गए
म्योरपुर (संवाददाता) राजाराम
सोनभद्र। म्योरपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत रासपहरी के रामलीला मैदान मे रविवार को रामलीला समिति का गठन किया गया। पुरानी कमेटी को भंग कर नई कमेटी का गठन किया गया। बैठक मे समिति के द्वारा निर्णय लेते हुए 9 अक्टूबर को स्टेज पूजा एवं 10 अक्टूबर से रामलीला का आयोजन किया जाएगा। बैठक मे संरक्षक मण्डल जयप्रकाश,हरिप्रसाद।समिति की बैठक मे सर्वसम्मत से रामदयाल प्रतापति को अध्यक्ष,उपाध्यक्ष कमलेश मिश्रा,सुदामा प्रजापति,अशोक मौर्या ,कोषाध्यक्ष सुनील अग्रहरी,सहकोषाअध्यक्ष अखिलेश अग्रहरी,धर्मेंद्र शर्मा,सचिव राकेश अग्रहरि,मंत्री सीताराम प्रजापति,अरूण सोनी को महामंत्री,अभय प्रजापति उपमंत्री,नन्दलाल प्रजापति उपसचिव व्यवस्थापक सुबेग सिंह, भोलानाथ सोनकर, पंचबहादुर,रामसकल, अरुण प्रजापति,ऊर्जा प्रभारी रामजन्म प्रजापति,मीडिया प्रभारी राजाराम,सहमीडिया प्रभारी नितेश कुमार,सुरक्षा प्रभारी अनुप अग्रहरि बनाए गए।
समिति की बैठक मे रामलीला के पात्र बनने और आयोजन करने के संबंध मे विस्तार से चर्चा की गई और उसको अच्छे से अच्छा करने का सभी लोगो से समिति के अध्यक्ष रामदयाल प्रजापति ने उपस्थित सभी लोगो से आह्वान किया।
इस बैठक मे गांव के राजेंद्र,जयप्रकाश,नितेश सोनकर,भगत सिंह,रोहित सहित रासपहरी गांव के
समस्त ग्रामीण मौजूद रहे।












