सुभाष पाण्डेय/सोनभद्र
सोनभद्र में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बुधवार को हंस वाहिनी इंटर कॉलेज कसया कला से पंचायत भवन तक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में छात्र-छात्राओं ने “क्यों दी बच्चों को सजा, बाल विवाह से लो बचा” जैसे नारों के जरिए लोगों को बाल विवाह रोकने का संदेश दिया बुधवार शाम 4 बजे सूचना विभाग ने बताया कि महिला कल्याण विभाग के निर्देश पर जिलाधिकारी के निर्देशन एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी के नेतृत्व में हब फॉर इंपावरमेंट ऑफ वूमेन, चाइल्ड हेल्पलाइन और वन स्टॉप सेंटर की टीम ने जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।
छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों को बाल विवाह के दुष्परिणामों और इसकी रोकथाम की जानकारी दी गई कार्यक्रम में बताया गया कि 18 वर्ष से कम आयु की लड़की और 21 वर्ष से कम आयु के लड़के का विवाह बाल विवाह की श्रेणी में आता है। कहीं बाल विवाह की जानकारी मिलने पर तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर सूचना देने की अपील की गई। छात्र-छात्राओं को गुड टच-बैड टच की जानकारी देने के साथ बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता फैलाने की शपथ भी दिलाई गई कार्यक्रम में कुल 630 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।












