लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

सोनभद्र में 2 नाबालिग बच्चों को बाल श्रम से कराया मुक्त, नियोक्ताओं पर कार्रवाई

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

सुभाष पाण्डेय/सोनभद्र

सोनभद्र में जिलाधिकारी चर्चित गोंड और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे बाल श्रम उन्मूलन अभियान के तहत बुधवार को श्रम विभाग और थाना मानव तस्करी रोधी (AHT) की संयुक्त टीम ने रॉबर्ट्सगंज कस्बे समेत विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाया शाम 4 बजे पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अभियान के दौरान टीम ने 2 नाबालिग बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कराया।

बच्चों से श्रम कराने वाले संबंधित नियोक्ताओं के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की गई अभियान में श्रम प्रवर्तन अधिकारी मनोज शर्मा, नीति आयोग से नामित सदस्य पूजा यादव, प्रभारी निरीक्षक मानव तस्करी रोधी रामदरश राम, आरक्षी पंकज कुमार और महिला आरक्षी साक्षी त्रिपाठी शामिल रहे।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment