सुभाष पाण्डेय/मुख्यालय
सोनभद्र। जिले की प्रशासनिक और पुलिस व्यवस्था की कमान इन दिनों 2 IAS और 3 IPS अधिकारियों के हाथों में है। जिलाधिकारी से लेकर पुलिस अधीक्षक और दोनों अपर पुलिस अधीक्षक स्तर पर अधिकारियों की सक्रियता का असर प्रशासनिक कामकाज के साथ ही कानून-व्यवस्था पर भी दिखाई दे रहा है। अधिकारियों की ओर से लगातार फैसले लिए जा रहे हैं और अपराधियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई तेज हुई है जिले की प्रशासनिक व्यवस्था की कमान IAS चर्चित गौड़ जिलाधिकारी के रूप में संभाल रहे हैं।

• जबकि IAS जागृति अवस्थी मुख्य विकास अधिकारी (CDO) की जिम्मेदारी निभा रही हैं। विकास कार्यों की निगरानी, जनसमस्याओं के निस्तारण और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर जिला प्रशासन लगातार सक्रिय नजर आ रहा है।

• वहीं पुलिस विभाग की कमान IPS अभिषेक वर्मा पुलिस अधीक्षक के रूप में संभाल रहे हैं उनके निर्देशन में जिले में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं मादक पदार्थों की तस्करी, गैंगस्टर, पशु तस्करी समेत विभिन्न आपराधिक मामलों में पुलिस कार्रवाई तेज हुई है।

• IPS ऋषभ रुणवाल अपर पुलिस अधीक्षक (नक्सल) की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस अभियानों और निगरानी की जिम्मेदारी उनके स्तर से देखी जा रही है।

• इसके अलावा IPS मेविस टाक अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के पद पर तैनात हैं। मेविस टाक को सोनभद्र जिले का पहला महिला एएसपी बनने का गौरव मिला पुलिस मुख्यालय से जुड़े प्रशासनिक कार्यों, विभागीय समन्वय और जिले की पुलिस व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने में IPS मेविस टाक की भूमिका महत्वपूर्ण है इस तरह सोनभद्र में 2 IAS और 3 IPS अधिकारियों की टीम प्रशासन और पुलिस व्यवस्था को संभाल रही है अधिकारियों के स्तर से लिए जा रहे त्वरित फैसलों और अपराध के खिलाफ लगातार कार्रवाई से जिले की व्यवस्था पर खासा फोकस दिखाई दे रहा है।













