लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

रेणुकूट दर्जी मार्केट के समीप दो पक्षों में आपसी रंजीस को लेकर मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

रोशन शर्मा सोनभद्र ब्यूरो

रेणुकूट मुख्य बाजार के दर्जी मार्केट की घटना

रेणुकूट, सोनभद्र। पिपरी थाना क्षेत्र की रेणुकूट चौकी अंतर्गत मुख्य मार्ग स्थित दर्जी मार्केट के समीप बुधवार की रात करीब 9:30 बजे दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। घटना के दौरान मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। बताया जा रहा है कि विवाद वर्षा ज्वेलर्स और राजन चाय वाले के बीच शुरू हुआ। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मारपीट में चाय विक्रेता अकेला था, जबकि दूसरे पक्ष से करीब आधा दर्जन लोगों के शामिल होने की बात सामने आ रही है। हालांकि, मामले में दोनों पक्षों की वास्तविक भूमिका पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच किसी पुरानी रंजिश को लेकर विवाद होने की बात कही जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही रेणुकूट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी।इधर, मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस वायरल वीडियो सहित मौके पर उपलब्ध अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना की जांच कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर किए जाने की बात पुलिस द्वारा कही गई है।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment