सुभाष पाण्डेय/मुख्यालय
सोनभद्र में पेंशनरों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए 30 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12 बजे आयुक्त कार्यालय सभागार, मीरजापुर में पेंशन अदालत आयोजित की जाएगी। इसकी अध्यक्षता आयुक्त विंध्याचल मंडल, मीरजापुर करेंगे गुरुवार दोपहर 1 बजे वरिष्ठ कोषाधिकारी सोनभद्र इन्द्रभान सिंह ने बताया कि पेंशन अदालत में मंडल के सेवानिवृत्त पेंशनरों की पेंशन, ग्रेच्युटी, पेंशन निर्धारण व पुनरीक्षण से संबंधित मामलों की सुनवाई होगी। प्रशासनिक विभाग और पेंशन विभाग के बीच मतभेद वाले प्रकरण भी रखे जा सकेंगे। न्यायालय में लंबित ऐसे मामलों पर भी विचार किया जा सकता है, जिन्हें पेंशनर न्यायालय के बाहर निस्तारित कराना चाहते हैं। हालांकि, उच्च न्यायालय में लंबित प्रकरणों पर पेंशन अदालत में विचार नहीं किया जाएगा पेंशनर आवेदन-पत्र 3 प्रतियों में भरकर 12 अक्टूबर 2026 को अपराह्न 3 बजे तक संबंधित मुख्य/वरिष्ठ कोषाधिकारी कार्यालय में जमा कर दें। आवेदन का प्रारूप मंडल के जिला कोषागारों में उपलब्ध है। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त अथवा अपूर्ण आवेदन-पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा।












