लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

संकठा पान भंडार के संचालक संकठा प्रसाद का निधन, रेणुकूट में शोक की लहर

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

किशन पाण्डेय/सोनभद्र

रेणुकूट(सोनभद्र)। नगर के जाने-पहचाने संकठा पान भंडार के संचालक संकठा प्रसाद का शुक्रवार की भोर करीब चार बजे निधन हो गया। वह पिछले लगभग दो महीने से अस्वस्थ चल रहे थे और घर पर ही उनका उपचार किया जा रहा था। उनके निधन की खबर मिलते ही रेणुकूट में शोक की लहर दौड़ गई। संकठा प्रसाद के निधन का समाचार मिलते ही उनके परिचितों, शुभचिंतकों और रिश्तेदारों का उनके आवास पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। देखते ही देखते आवास पर लोगों की भीड़ जुट गई। हर कोई उनके साथ बिताए अपने संस्मरणों को याद करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाता नजर आया। माहौल गमगीन रहा ।

संकठा प्रसाद अपने पीछे दो पुत्र और दो पुत्रियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। स्थानीय लोगों के बीच उनका लंबे समय से परिचय रहा और उनके निधन से परिचितों एवं शुभचिंतकों में गहरा दुख व्याप्त है। परिजनों के अनुसार, शनिवार की सुबह नौ बजे उनके निवास स्थित संकठा पान भंडार से अंतिम शवयात्रा निकाली जाएगी। अंतिम यात्रा रिहंद डैम स्थित श्मशान घाट के लिए रवाना होगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन से रेणुकूट ने एक परिचित और मिलनसार चेहरे को खो दिया। शुक्रवार को दिनभर उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment