प्रशांत श्रुवास्तव/दुध्दी
दुद्धी। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने निर्माणाधीन राजकीय इंटर कॉलेज झारोकला का निरीक्षण कर कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। उन्होंने श्रमिक और मिस्त्रियों की संख्या बढ़ाकर 15 दिसंबर तक भवन निर्माण पूरा कराने के निर्देश दिए।
डीएम ने निर्माण सामग्री की थर्ड पार्टी जांच कराने तथा गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता न करने के निर्देश दिए। उन्होंने पूर्व माध्यमिक विद्यालय झारोकला में छात्राओं से संवाद कर शिक्षा व्यवस्था की जानकारी भी ली।
इस दौरान एसडीएम अशोक कुमार, अधिशासी अभियंता निर्माण खंड एस.के. सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी राजेश कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।












