
अनपरा (सोनभद्र)। पटेल सेवा समिति अनपरा के तत्वाधान में अखंड भारत के निर्माता भारत रत्न लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 151वीं जयंती एकता एवं अखंडता दिवस के रूप में पटेल उद्यान अनपरा में शनिवार देर शाम को श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं मुख्य महाप्रबंधक अनपरा तापीय परियोजना इं अजय कुमार कटियार तथा विशिष्ट अतिथियों द्वारा सरदार पटेल जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर तथा उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर जयंती कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित महाप्रबंधक प्रशासन इं शोभ नाथ मिश्रा,महाप्रबंधक द ताप इं प्रशांत त्रिपाठी,महाप्रबंधक प्रशासन (ओबरा) इं निखिल चतुर्वेदी,महाप्रबंधक ब ताप इं चंद्र प्रकाश,महाप्रबंधक अ ताप इं डीके सिंह,महाप्रबंधक जानपद इं निशीथ शर्मा,मुख्य वक्ता श्री आनंद पटेल उर्फ दयालू,श्रीमती सरोज सिंह, उपसमादेष्टा अनपरा इकाई अरविंद कुमार एवं आरके शर्मा,नगर पंचायत अध्यक्ष विश्राम बैसवार,अधीक्षण अभियंता इं राजेश कुमार सिंह,इं कर्मेंद्र सिंह,इं महेंद्र सिंह,इं केएस सचान, इं गजेंद्र सिंह,इं वीके सिंह,इं एसके रजक,इं वीके दिनकर,इं संजय सिंह,मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ अमर नाथ बरनवाल आदि अतिथियों द्वारा पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद पटेल उद्यान परिसर में पटेल समिति के पदाधिकारियों को मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों द्वारा वृक्ष दान किया कर पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनके संरक्षण करने का संकल्प दिलाया।

इस अवसर पर सरदार पटेल को एकता का प्रतीक और भारत के प्रति योगदान को नमन करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इं अजय कटियार ने कहा कि सरदार पटेल ने जिस दृढ़ संकल्प और दूरदृष्टि से भारत की 562 छोटी बड़ी रियासतों को एकसूत्र में जोड़ा वह उनके अटूट राष्ट्रभक्ति भाव का प्रतीक है।हमें उनके विचारों को आत्मसात कर समाज में एकता,अनुशासन और सेवा की भावना को सशक्त बनाना चाहिए।भारत देश को आजादी दिलाने तथा देश की एकता और अखंडता के लिए उनके योगदान के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। कहा कि पटेल सेवा समिति द्वारा वृक्षारोपण का कार्य सराहनीय कदम है और पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए आगे भी लोगों को वृक्षारोपण का कार्य करते रहना चाहिए। महाप्रबंधक ब ताप इं चंद्र प्रकाश ने कहा कि पटेल जी का देश को संगठित करने बहुत बड़ा योगदान है,उनके द्वारा स्थापित प्रशासनिक व्यवस्था आज भी राष्ट्र की रीढ़ के रूप में कार्य कर रही है।मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष अपना दल एस तथा राष्ट्रीय नव निर्माण सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आनंद पटेल उर्फ दयालू ने कहा कि देश को पटेल जी जैसे नेताओं की अभी बहुत जरूरत है वह केवल राजनेता नहीं बल्कि भारत के वास्तविक शिल्पकार थे।सरदार पटेल की विचारधारा हर उस भारतीय के लिए प्रेरणा है जो जाति – पांति और दलगल राजनीति से ऊपर उठकर देश के लिए सोचता है ! छत्रपति शाहूजी महाराज धर्मशाला की अध्यक्ष श्रीमती सरोज सिंह ने कहा कि पटेल जी की गुजरात में 182 मीटर ऊंची बनी स्टैचू ऑफ यूनिटी सबसे बड़ी स्टेचू है जिसे विश्व के कोने कोने से लोग देखने आ रहे हैं।इं चंद्रमा प्रसाद ने कहा कि सरदार पटेल एक बहुत बड़े बुद्धिमान और देश के सबसे बड़े कानून के जानकार थे। इं डीके सिंह ने कहा कि पटेल जी को सरदार की उपाधि देश की महिलाओं ने ही दिया था उन्होंने किसानों और महिलाओं के हित में बहुत सराहनीय कार्य किए थे,आज देश को फिर उसी एकता और समर्पण की भावना की आवश्यकता है,जो सरदार पटेल के समय थी।इस अवसर पर कक्षा एक से बारह तक के कई मेधावी बच्चों को मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों द्वारा मेडल और प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही सेवा निवृत कर्मचारियों को भी शाल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता इं अदालत वर्मा तथा संचालन इं धर्मेंद्र रामकरन व अभिषेक सिंह ने किया।

इस अवसर पर इं प्रवीण वर्मा,इं बीआर पटेल,इं सुभाष पटेल,इं प्रभाकर सिंह,इं रामप्यारे वर्मा,इं मनोज यादव,इं ज्ञानेंद्र सिंह, इं संजय महतो, इं प्रमेंद्र चौधरी,महताब आलम,राजकुमार यादव,संतोष कन्नौजिया,श्रीमती माधुरी पटेल, श्रीमती मंजू पटेल,इं संजय सिंह, इं संदीप सिंह,इं श्रवण कुमार,इं सुधीर सिंह,इं पवन वर्मा , इं मनीष कुमार सिंह, इं राज कुमार सिंह,श्री त्रिभुवन सिंह,जेके सिंह,इंद्र कुमार सिंह,श्री गंगम सिंह, श्यामबिहारी सिंह, सुभाष पटेल,देवेंद्र वर्मा,अजय पटेल, अभय सिंह,विष्णु पटेल,सतीश सिंह,श्रीकांत,मंगल मणि,वीरेंद्र वर्मा, श्रीकांत पटेल,राहुल सिंह, धर्मपाल सिंह,नीरज वर्मा,बृजेश सिंह, अनिल सिंह,पवन वर्मा, प्रभाकर सिंह,अभय सिंह दिलीप वर्मा,सतीश सिंह, वीके आनंद, राजकुमार यादव , डॉ राम मिलन, मुकेश जायसवाल, सीलियम मसीह,राकेश जा यसवाल,जितेंद्र जायसवाल,इंद्रेश सिंह,नीरज जायसवाल,निलेश भारती सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।












