लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

एक ही बाइक पर चार सवारी, ओवरटेक का शौक बना जानलेवा; दर्दनाक हादसे में युवक की मौत, तीन घायल

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

प्रशांत श्रीवास्तव/दुध्दी

दुद्धी (सोनभद्र)। सोनभद्र जनपद के दुद्धी कोतवाली अंतर्गत कनहर पुल के पास पुराने बैरियर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सबको झकझोर कर रख दिया है। रविवार को सामने आए इस हादसे में एक बाइक पर सवार चार लोग अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गए, जिसमें 25 वर्षीय युवक की जान चली गई और तीन अन्य बुरी तरह जख्मी हो गए। मिली जानकारी के अनुसार बरखोहरा गांव निवासी अंजलि अपनी 22 वर्षीय बहन सीमा कुमारी को इलाज के लिए दुद्धी ले जाने के वास्ते सड़क पर बस का इंतजार कर रही थीं। उसी वक्त गांव के ही धर्मेंद्र कुमार (25) और दीपक कुमार (17) वहां से गुजरे। दोनों ने बहनों को दुद्धी तक छोड़ने की पेशकश की। चारों लोग एक ही बाइक पर सवार होकर आगे बढ़ चले।

सफर के दौरान जैसे ही उनकी बाइक कनहर पुल से आगे पुराने बैरियर के पास पहुंची, चालक धर्मेंद्र ने आगे चल रहे एक बड़े ट्रेलर को ओवरटेक करने की हिमाकत की। इसी जल्दबाजी में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर जोरदार तरीके से पलट गई। घटनास्थल पर मौजूद राहगीरों ने बिना देर किए फौरन एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दुद्धी पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद धर्मेंद्र कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अंजलि और सीमा की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें चिकित्सीय निगरानी में भर्ती किया गया है, जबकि दीपक को मामूली चोटें आई हैं।

जवान बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और अस्पताल का माहौल गमगीन हो गया। सूचना पाकर सक्रिय हुई दुद्धी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी हाउस भेज दिया है।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment