उमेश सागर/शक्तिनगर
शक्तिनगर पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ की कार्रवाई, मिसरा क्षेत्र से सुबह 10 बजे हुई गिरफ्तारी
शक्तिनगर (सोनभद्र)। शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से शक्तिनगर पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170, 126 एवं 135 के तहत कार्रवाई की है।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका को देखते हुए कार्रवाई की।
गिरफ्तार किए गए लोगों में प्रथम पक्ष के सत्यम मिश्रा (29), दुर्गेश गिरी (26) एवं सौरभ शुक्ला (29), निवासी खड़िया तथा द्वितीय पक्ष के रोहित सिंह (26) एवं विनोद गुप्ता (42), निवासी चिल्काटाड़ बस्ती शामिल हैं।पुलिस के मुताबिक सभी पांचों आरोपियों को एक नवंबर 2026 को सुबह करीब 10 बजे मिसीरा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद सभी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय, उपनिरीक्षक घनश्याम तिवारी (चौकी प्रभारी बीना) एवं कांस्टेबल सत्यम सरोज शामिल रहे।











