लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

अनपरा-घर के कमरे में फंदे से लटका मिला 16 वर्षीय किशोरी का शव, परिवार में मचा कोहराम

---Advertisement---

_घर के कमरे में फंदे से लटका मिला 16 वर्षीय किशोरी का शव, परिवार में मचा कोहराम

_पूर्वी परासी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के समीप की घटना, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच

अनपरा, सोनभद्र। अनपरा थाना क्षेत्र के रेणुसागर चौकी अंतर्गत पूर्वी परासी वार्ड नं.07 में सोमवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई। सरस्वती शिशु मंदिर के समीप निवासी खुशबू कन्नौजिया (16 वर्ष), पुत्री मोहनलाल, का शव घर के कमरे में फंदे के सहारे लटका मिला। घटना सोमवार सुबह करीब नौ बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, किशोरी ने अज्ञात कारणों से घर के कमरे में फंदे के सहारे अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और परिवार में कोहराम छा गया। आनन-फानन में मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही रेणुसागर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। किशोरी द्वारा उठाए गए इस आत्मघाती कदम के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।

Follow On Telegram
---Advertisement---

Leave a Comment