लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

सोनभद्र-मकान में तोड़फोड़, घरेलू सामान और पेड़-पौधों को पहुंचाया नुकसान, पुलिस से कार्रवाई की मांग

---Advertisement---

_मकान में तोड़फोड़, घरेलू सामान और पेड़-पौधों को पहुंचाया नुकसान, पुलिस से कार्रवाई की मांग

_बीना चौकी प्रभारी को पीड़ितों ने सौंपा प्रार्थना पत्र, लगातार विवाद और नुकसान पहुंचाने का लगाया आरोप

बीना, सोनभद्र। शक्तिनगर थाना क्षेत्र की बीना चौकी अंतर्गत मकान में तोड़फोड़ करने, घरेलू सामान क्षतिग्रस्त करने और पेड़-पौधों को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में सोमवार, 2 नवंबर को मोहल्ले के कई पीड़ितों ने बीना चौकी प्रभारी को लिखित प्रार्थना पत्र सौंपकर मामले में हस्तक्षेप और आरोपितों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पीड़ितों की ओर से दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि कुछ अज्ञात अराजक तत्व किस्म के लोगों द्वारा लगातार विवाद किया जा रहा है। इस दौरान मकान के आसपास लगे सामान को नुकसान पहुंचाने के साथ घर के सामने लगे तार, केले के पेड़, गमले और मिट्टी के बर्तनों को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इसके अलावा मकान से संबंधित अन्य सामान को भी नुकसान पहुंचाया जा रहा है। पीड़ितों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं से परिवार के लोग परेशान हैं और मोहल्ले में विवाद बढ़ने की आशंका बनी हुई है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने, क्षति का जायजा लेने तथा अज्ञात लोगों को चिह्नित कर दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है। प्रार्थना पत्र देने वालों में अजय विश्वकर्मा, रामप्रवेश सिंह, शिवम ठाकुर, जगदीश दुबे, मनोज गुप्ता, उमाशंकर बीयार, कैलाश बीयार, शिखा सिंह, दिलीप विश्वकर्मा, किशन बीयार, फूल कुमारी बीयार और खुशी सहित अन्य मोहल्लेवासी शामिल बताए गए हैं। अब देखना यह है कि मोहल्ले के लोगों की शिकायत पर बीना चौकी पुलिस क्या कदम उठाती है और मामले की जांच के बाद आरोपों पर क्या कार्रवाई होती है।

Follow On Telegram
---Advertisement---

Leave a Comment