सोनभद्र ब्यूरो कार्यालय


रेणुकूट। जनपद सोनभद्र में हिण्डाल्को इंडस्ट्रीज रेणुकूट जो एल्युमुनियम कंपनी है यह 1962 से ही यह इंडस्ट्रीज कर्मचारियों के बीच बनी हुई है और निरंतर एल्युमुनियम उत्पाद कर रहा है यह कंपनी बहुत से लोगों का जीविका भरने का काम कर रही है। यहां लंबे समय तक कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों का गहरा नाता हो जाता है और वे जब अपनी सेवा समाप्त करते हैं तो बहुत ही दुख भरा माहौल होता है। ऐसा ही एक नजारा 31 मई को देखने को मिला बता दूं कि हिण्डाल्को पाटरूम लाइन 7 में लंबे समय से रूम इंचार्ज का कार्य कर रहे सुभाष सिंह 31मई 2025 को सेवानिवृत हो गये और उनके सेवामुक्त होने से कर्मचारियों में बेहद मायुषी देखी गयी और विदाई समारोह जितना ही हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया उतना ही नम आंखे भी देखने को मिला। श्री सुभाष सिंह अपने कार्यो से पहचाने जाते थे कभी अपने कर्मचारियों का दिल दुखाने का काम नहीं किया बल्कि कर्मचारियों के साथ भाई चारें का प्रेम निभाते हुए एक ही लाइन 13 साल तक रूम इंचार्ज के पद पर बने रहे। बंता दूं कि श्री सिंह साहब मूलरूप से देवचन्दपुर गाजीपुर के रहने वाले है और सन् 1987 में हिण्डाल्को में अपनी सेवा शुरू की 1997 में मैनेजर का पद संभाला अपने कार्यों को हमेशा आगे रखते हुए कार्य किया इनकी मेहनत व लगन को देखते हुए 2006 में इनको रूम इंचार्ज का कार्य भार सौंपा गया और निरंतर कर्मचारियों के बीच बने रहे और लाइन 7 से अपनी सेवा समाप्त की।