लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

सोनभद्र-: खुटहनिया ग्राम पंचायत में कोषाध्यक्ष के आवास पर हुई ग्राम समूह की बैठक

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

सोनभद्र ब्यूरो कार्यालय

  • 16 दिसंबर को खुलेगा तेजस्वी किसान मार्ट

करमा (सोनभद्र)। खुटहनिया ग्राम पंचायत में कोषाध्यक्ष के आवास पर ग्राम समूह की एक वृहद बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य महिला स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाना, स्थानीय उत्पादों को बाजार से जोड़ना तथा ग्रामीण आजीविका को मजबूती प्रदान करना रहा। बैठक में सर्वसम्मति से यह घोषणा की गई कि लक्ष्मी गणेश आजीविका महिला स्वयं सहायता समूह के नेतृत्व में तेजस्वी किसान मार्ट का औपचारिक शुभारंभ 16 दिसंबर को किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता प्रियंका देवी ने की, जबकि संचालन आराधना मौर्या (कोषाध्यक्ष) द्वारा किया गया। बैठक में सचिव अनीता देवी, समूह सखी सीता देवी सहित समूह की सभी महिला सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। बैठक में ब्लॉक प्रबंधक जगदीश कुमार, ई. प्रकाश पाण्डेय (तेजस्वी संगठन न्यास) तथा संतोष कुमार (पंचायत मित्र) की उपस्थिति रही। वक्ताओं ने कहा कि तेजस्वी किसान मार्ट ग्रामीण महिलाओं एवं किसानों के उत्पादों को स्थायी बाजार उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सशक्त माध्यम सिद्ध होगा।इस अवसर पर उजागर प्रेरणा संकुल संघ (सरंगा क्लस्टर) की भी सहभागिता रही। संकुल संघ की अध्यक्ष गीता देवी एवं कोषाध्यक्ष प्रियंका सिंह ने तेजस्वी किसान मार्ट को महिला स्वयं सहायता समूहों की आर्थिक मजबूती के लिए उपयोगी पहल बताया।

बैठक में जानकारी दी गई कि तेजस्वी किसान मार्ट के माध्यम से महिला स्वयं सहायता समूहों एवं स्थानीय किसानों द्वारा उत्पादित कृषि उत्पाद, खाद्य प्रसंस्कृत सामग्री, हस्तनिर्मित वस्तुएं एवं अन्य स्थानीय उत्पादों की सीधी बिक्री की जाएगी। इससे बिचौलियों की भूमिका समाप्त होगी, उत्पादकों को उनके उत्पादों का उचित मूल्य मिलेगा तथा ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। लक्ष्मी गणेश आजीविका महिला स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष प्रियंका देवी, सचिव अनीता देवी, कोषाध्यक्ष आराधना मौर्या सहित सभी सदस्य — खुशबू देवी, श्वेता तिवारी, सरिता, अंजना कुमारी, रेशमा देवी, सविता देवी एवं प्रिया — ने एकजुट होकर तेजस्वी किसान मार्ट को सफल बनाने का संकल्प लिया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 16 दिसंबर को होने वाले शुभारंभ कार्यक्रम को जनभागीदारी के साथ भव्य रूप में आयोजित किया जाएगा। स्थानीय ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे ग्रामीण विकास, महिला आत्मनिर्भरता एवं आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment