लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

सोनभद्र-: कुड़वा में अज्ञात कारणों से पुआल में लगी आग, ग्रामीणों ने किया मुआवजे की मांग

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

राजन जायसवाल/कोन

कोन/ सोनभद्र- स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुड़वा के टोला सेमरहवादामर निवासी चंद्रदेव यादव के खलिहान में रखा पुवाल में अज्ञात कारणों से दोपहर लगभग12.30 आग लग गई। जिसे तत्काल किसान चंद्रदेव यादव ,अवधेश यादव, धीरेन्द्र यादव ,मृत्युंजय यादव, राजकेश्वर, विजय, वार्ड सदस्य
प्रभावती देवी आदि के द्वारा समरसेबल चलाकर आग बुझाने का प्रयास किया गया किन्तु आग इतना विकराल था कि आग पर काबू नहीं पाया जा सका। जिसके क्रम में ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड, पुलिस कंट्रोल रूम , लेखपाल सहित ग्राम प्रधान को सूचित कर दिया है। खबर लिखे जाने तक आग पर काबू नहीं हो सका था। वहीं पीड़ित किसान ने बताया कि पशुओं के खाने के लाले पड़ गये और उन्होंने जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए मुवावजे की मांग किया है। जिसके बावत स्थानीय लेखपाल ने बताया कि सूचना मिली है अगर कुछ शासन स्तर से होता है तो हर सम्भव सहायता राशि दी जायेगी।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment