लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

सोनभद्र-: खाड़पाथर से लापता 10 वर्षीय बालक रेलवे स्टेशन के पास मिला, परिजनों ने ली राहत की सांस

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

विक्की यादव/रेणुकूट

रेणुकूट। पुलिस चौकी क्षेत्र के खाड़पाथर से मंगलवार की दोपहर लापता हुआ 10 वर्षीय बालक सन्नी राजभर बुधवार की दोपहर लगभग 11 बजे रेलवे स्टेशन के पास मिल गया। बालक के गायब होने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। परिजनों के अनुसार, सन्नी मंगलवार को स्कूल से घर लौटने के बाद किसी बात से नाराज़ होकर बिना बताए घर से निकल गया था। देर शाम तक उसके वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की और इसकी सूचना पुलिस को भी दी। पुलिस टीम ने तत्काल तलाश अभियान शुरू किया और आसपास के क्षेत्रों, बाजारों तथा सार्वजनिक स्थानों पर छानबीन की।

पुलिस टीम लगातार तलास जारी, बालक मिला सुरक्षित

बुधवार की सुबह रेलवे स्टेशन के आसपास तलाश के दौरान बालक सुरक्षित मिल गया। उसे देखकर परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू आ गए। पिता काशी राजभर ने बताया कि बच्चा घर में हुई किसी बात से नाराज़ था, इसलिए बिना बताए चला गया था। बालक के सुरक्षित मिलने पर परिवार सहित पूरे क्षेत्र ने राहत की सांस ली है।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment