लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

राबर्ट्सगंज रामजानकी मंदिर में पूजा करने आई महिला की मंगल सूत्र चोरी, 112 पुलिस पहुंची

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

सोनभद्र ब्यूरो कार्यालय

सोनभद्र/रॉबर्ट्सगंज। कोतवाली रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र के चौकी कस्बा स्थित रामजानकी मंदिर परिसर में सोमवार शाम एक महिला की सोने का मंगल सूत्र चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बबिता पाण्डेय पत्नी अरविंद पाण्डेय, निवासी कर्मा एवं वर्तमान में राज पैलेस के पास रह रही हैं। वह शाम के समय रामजानकी मंदिर में पूजा-अर्चना करने गई थीं। इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर किसी अज्ञात चोर अथवा उचक्के ने उनके गले से लगभग चार भरी की सोने की मंगल सूत्र पार कर दी।
चोरी की जानकारी होने पर महिला परेशान होकर रोने लगी और बाद में अपने घर पहुंची। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद 112 डायल पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई।

पीड़िता द्वारा घटना की सूचना थाना प्रभारी को भी दिए जाने की बात कही गई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सवाल उठाया कि मंदिर में भारी भीड़ होने के बावजूद सुरक्षा व्यवस्था एवं पुलिस की पर्याप्त ड्यूटी क्यों नहीं लगाई गई थी।

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है तथा आसपास के लोगों से पूछताछ कर संभावित चोरों की तलाश की जा रही है।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment