लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

सोनभद्र-: बढ़ते जलस्तर को देखते हुएं पिपरी रिंहद बांध का खुला 5 फाटक, देखने को लेकर पहुंच रहे स्थानिय लोग

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

रेणुकूट । उत्तर प्रदेश में लगातार हो रहे भारी वर्षा के कारण कई जिलों में पानी से चारों तरफ हाहांकार मचा हुआ है प्रयागराज वाराणसी में गंगा-यमुना ने रौद्र रूप ले लिया है जिसके कारण पानी के बढते जलस्तर अब ग्रामिण श्रेत्रों में पांव पसार रहां है जिसके कारण लोग कहीं घर को छोडकर जा रहे तो कहीं छत पे रातें काटी जा रही है यहां तक अब बच्चों को रिश्तेदारों के यहां शिप्ट किया जा रहा ह।

पिपरी रिहंदबांध का खुला फाटक

बता दूं कि इन जिलो से सटा जनपद सोनभद्र के  पिपरी में स्थित रिहंद बांध का भी जलस्तर सोमवार 4 अगस्त को बढ़ने के कारण सुबह 9 बजे एक फाटक गेट नंबर 7 को 16 फ़ीट खोला गया दोपहरहोते होते लगभग 12 बजे दूसरा फाटक 16 फ़ीट  खोल दिया गया और शाम होते होते लगभग 6 :15 बजे 2 फाटक और खोल दिये गए यानी कुल 5 फाटक संख्या 5, 6 ,7, 8 ,9  खोल दिया गया। फाटक खुलते ही स्थानीय लोग देखने व कैमरें में कैद करने को लेकर पहुंचने लगे।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment