रेणुकूट । उत्तर प्रदेश में लगातार हो रहे भारी वर्षा के कारण कई जिलों में पानी से चारों तरफ हाहांकार मचा हुआ है प्रयागराज वाराणसी में गंगा-यमुना ने रौद्र रूप ले लिया है जिसके कारण पानी के बढते जलस्तर अब ग्रामिण श्रेत्रों में पांव पसार रहां है जिसके कारण लोग कहीं घर को छोडकर जा रहे तो कहीं छत पे रातें काटी जा रही है यहां तक अब बच्चों को रिश्तेदारों के यहां शिप्ट किया जा रहा ह।

बता दूं कि इन जिलो से सटा जनपद सोनभद्र के पिपरी में स्थित रिहंद बांध का भी जलस्तर सोमवार 4 अगस्त को बढ़ने के कारण सुबह 9 बजे एक फाटक गेट नंबर 7 को 16 फ़ीट खोला गया दोपहरहोते होते लगभग 12 बजे दूसरा फाटक 16 फ़ीट खोल दिया गया और शाम होते होते लगभग 6 :15 बजे 2 फाटक और खोल दिये गए यानी कुल 5 फाटक संख्या 5, 6 ,7, 8 ,9 खोल दिया गया। फाटक खुलते ही स्थानीय लोग देखने व कैमरें में कैद करने को लेकर पहुंचने लगे।










