विकास दत्त मिश्रा वाराणसी
वाराणसी। त्रिपदा पब्लिक स्कूल में 79वां स्वतंत्रता दिवस अत्यंत श्रद्धा, उत्साह और गौरव के साथ मनाया गया। यह अवसर न केवल स्वतंत्रता सेनानियों के अद्वितीय बलिदान को स्मरण करने का था, बल्कि छात्रों में देशभक्ति, अनुशासन एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को जागृत करने का भी था।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 7:30 बजे विद्यालय प्रांगण में हुआ। मुख्य अतिथि श्री चतुर्भुज ठाकुर जी राम जानकी मंदिर बड़ागांव सेक्रेटरी आचार्य नरदेव गिरी महाराज जी मथुरा उत्तर प्रदेश द्वारा राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण किया गया, जिसके बाद समस्त उपस्थितजन ने गर्व और उल्लास के साथ राष्ट्रीय गीत का सामूहिक गायन किया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने इस अवसर पर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।

प्रधानाचार्य संदीप सिंह ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा कि
“हमारी स्वतंत्रता हमारे पूर्वजों के त्याग और बलिदान की अमूल्य धरोहर है। हमें न केवल इसका सम्मान करना है, बल्कि एक सशक्त, शिक्षित और नैतिक रूप से समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी है।”
इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक कन्हैया लाल पटेल बच्चों को प्रेरित करते हुए बताये कि” आज़ादी हमें विरासत में मिली है, इसे संजोना और आगे बढ़ाना हमारी जिम्मेदारी है। चलो मिलकर देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाएं। इस मौके पर विद्यालय सह निदेशक श्रीमती प्रमिला देवी उप प्रबंधक प्रेमचंद पटेल उप प्रधानाचार्य शिवशंकर मौर्या शैक्षणिक निदेशक सुनील सिंह उप शैक्षणिक निदेशक सचेद्र मिश्रा एवं राकेश सिंह सहित विद्यालय के सभी अध्यापक एवं अध्यापिका उपस्थित रहे।
समारोह का समापन राष्ट्रगान के सामूहिक गायन के साथ हुआ।











