लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

अपना दल (एस) की बैठक में संगठन विस्तार पर विशेष मंथन

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

रामप्रवेश गुप्ता/बीजपुर

बूथ-सेक्टर स्तर पर संगठन मजबूत करने की बनी रणनीति, 13 सितंबर को अनुप्रिया पटेल के प्रस्तावित आगमन की तैयारियों पर भी चर्चा

बीजपुर (सोनभद्र)। अपना दल (एस) की विधानसभा स्तरीय बैठक गुरुवार को जरहां न्याय पंचायत स्थित अजीरेश्वर धाम मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता म्योरपुर ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड ने की। इस दौरान पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, बूथ एवं सेक्टर स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने तथा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड ने कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन की मजबूती उसके जमीनी कार्यकर्ताओं से होती है। इसलिए बूथ एवं सेक्टर स्तर पर संगठन को मजबूत करना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को गांव-गांव तक पहुंचाने तथा अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी कार्यकर्ता अभी से पूरी सक्रियता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें।

बैठक में बूथ अध्यक्ष एवं सेक्टर अध्यक्षों के गठन सहित संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने को लेकर कार्यकर्ताओं से सुझाव लिए गए। वक्ताओं ने पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन का विस्तार करने पर जोर दिया। कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय के साथ क्षेत्र में सक्रिय रहने की अपील की गई।

इस दौरान 13 सितंबर को अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के प्रस्तावित आगमन को लेकर भी तैयारियों पर चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से पूरी सक्रियता के साथ जुटने की अपील की।

बैठक में शामिल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष निरंजन जायसवाल, राम सुरेश कुशवाहा, गुड्डू, राम बरन, सुधीर, जय सिंह, विजय कुमार, राहुल तिवारी, अमित कुमार सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक के समापन पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment