लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य

सोनभद्र-: हिंडाल्को रेणुकूट के प्रांगण में संस्थाओं द्वारा हुआ योग दिवस का हुआ भव्य आयोजन

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Updated on:

---Advertisement---

किशन पाण्डेय/सोनभद्र

रेणुकूट(सोनभद्र)। स्थानीय क्षेत्र में 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रेणुकूट और इसके आसपास के औद्योगिक व आवासीय क्षेत्रों में विभिन्न संस्थाओं द्वारा बड़े पैमाने पर योग शिविरों का आयोजन किया गया। स्थानीय लोगों, कर्मचारियों और स्कूली बच्चों ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बताते चलें की हिण्डालको के प्रांगण में बिल्डिंग स्टोर के समीप पार्क में परोपकार सेवा समर्पण समिति स्प्रिंकलिंग स्माइल संस्था रोटरी क्लब रेणुकूट व पतंजलि परिवार रेणुकूट व्दारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

योग शिक्षक आर.एन. गुप्ता व मिथलेश जी व्दारा योग व प्राणायाम कराया गया और योग का महत्व बताया गया। संस्था के हेमंत लोढ़ा ने बताया की योग हमारे शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य के बीच संतुलन बनाने के लिए आवश्यक है। यह तनाव कम करता है, लचीलापन और ताकत बढ़ाता है, तथा प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत कर बीमारियों से बचाता है। संजय रूथला ने बताया कि योग आंतरिक अंगों और ग्रंथियों की कार्यप्रणाली को सुधारता है, जिससे शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है।


इस आयोजन को सफल बनाने में राजकुमार यादव, अजीत अस्थाना, विशाल कश्यप, आनंद शुक्ला, महेंद्रर यादव, राजकुमार ठाकुर, कमलेश चावला, ओपी चंद्र मौर्या, कल्पना शुक्ला, माधुरी सिंह, अर्चना गौड़ जी का मुख्य योगदान रहा। वही कार्यक्रम के समाप्ति के बाद लोगों को जलपान कराया गया।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment