लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

अनपरा-कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Updated on:

---Advertisement---

रोशन शर्मा,अनपरा। ग्राम कुलडोमरी टोला लोझरा में पारिवारिक विवाद के दौरान अपने भाई पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने के मामले में अनपरा पुलिस ने आरोपी रघुनाथ को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस के अनुसार, 13 अगस्त को पारिवारिक विवाद के दौरान रघुनाथ पुत्र स्व. महादेव ने अपने भाई मानसिंह के साथ गाली-गलौज व मारपीट करते हुए पास में रखी कुल्हाड़ी से उसकी गर्दन और पीठ पर हमला कर दिया था।

हमले में मानसिंह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लोढ़ी रेफर किया गया। घटना के संबंध में मानसिंह की तहरीर पर थाना अनपरा में मु0अ0सं0-176/2026 के तहत धारा 115(2), 352, 351(3), 109(1) व 118(1) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 14 अगस्त को आरोपी रघुनाथ (करीब 40 वर्ष), निवासी कुलडोमरी टोला लोझरा, को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अशोक सिंह, हेड कांस्टेबल प्रवीण कुमार यादव तथा रिजर्व कांस्टेबल प्रवीण कुमार यादव शामिल रहे।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment